कुरुक्षेत्र। यात्रियों को सुगम सफर की सुविधा प्रदान कराने वाली रोडवेज की एसी बस। संवाद
कुरुक्षेत्र। तीर्थ यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर है। पिहोवा से हरिद्वार तक अब पहली बार एसी बस का संचालन शुरू किया जाएगा। यह फैसला भीषण गर्मी में यात्रियों को सुगम सफर और राहत देने के उद्देश्य से लिया गया है।
एसी बस सेवा 25 जून 2026 को सुबह 7 बजकर 40 मिनट पर पिहोवा सब डिपो से शुरू होगी। यह बस भौर सैयदां, ज्योतिसर और यमुनानगर होते हुए दोपहर दो बजे हरिद्वार पहुंचेगी। हरिद्वार से दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर यह बस कुरुक्षेत्र-पिहोवा के लिए वापसी करेगी। पिहोवा से हरिद्वार तक एसी बस का किराया 408 रुपये तय किया गया है। यह साधारण बस के 304 रुपये किराए से 104 रुपये अधिक है। महाप्रबंधक समिंदर सिंह ने यात्रियों से सहयोग की अपील की है। संवाद