फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी ने सिरसा में गिरफ्तारी का विरोध किया

Tue, 05 Aug 2014 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों को सोमवार को सिरसा में गिरफ्तार करने के विरोध में कुरुक्षेत्र ईकाई ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।
विज्ञापन


प्रदेश सहमंत्री सुनील भारद्वाज ने बताया कि एबीवीपी का पिछले कई सप्ताहों से प्रदेशव्यापी आंदोलन पूरे हरियाणा में चल रहा है। एबीवीपी के सदस्य सिरसा में मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार की तानाशाही और विद्यार्थी विरोधी नीतियों को विद्यार्थी परिषद बर्दाश्त नहीं करेगा।

आने वाले समय में सरकार को इसका खमियाजा भुगतना पडे़गा। मौके  पर नगरमंत्री गौरव सैनी ने बताया कि विद्यार्थी परिषद चुप नहीं बैठगा।

केयू में विद्यार्थी परिषद बडे़ आंदोलन का आगाज करेगी। इस मौकेे पर कृष्ण, विकास, गोपाल शर्मा, शुभम सैनी, विवेक सैनी, अमन सारसा, शुभम सिंह, पवन, सुखविंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें