फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी से 20 लाख हड़पने का दूसरे आरोपी का भंडाफोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अपराध शाखा-2 पुलिस ने थाना शहर थानेसर में गांव जलूबी के रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा विदेश अमेरिका भेजने के नाम पर धोखाधड़ी कर 20 लाख रुपये हड़पने के मामले का पर्दाफाश किया है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को लुधियाना से गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने बताया कि गांव जलूबी जिला अंबाला निवासी मुलखराज पुत्र तोतीराम ने शिकायत दी थी कि उसका 20 वर्षीय पुत्र विशाल को शिकायतकर्ता के जीजा मलिक वस्तिया पुत्र पठाना राम निवासी आजाद नगर ने 6 साल पहले गोद लिया था। मुलखराज की शिकायत के अनुसार उसका बहनोई न्यूयार्क (अमेरिका) में रह रहा है। बीते वर्ष इसी गांव के रहने वाले महेश पुत्र शाना राम से मुलाकात हुई थी।
विज्ञापन

उसने बताया था कि वह लोगों को बाहर विदेश भेजने के लिए एजेंट है। विशाल को अमेरिका भेजने बाबत बात हुई थी 20 लाख रुपये की मांग की थी। जिस पर रुपये दे दिए गए थे। जनवरी 2019 में उसे दिल्ली से फ्लाइट के जरिए क्वाटो में भेज दिया। विशाल को एक महिला डंकी मिली। बाद में उसे कोलंबिया भिजवाया। वहां से पनामा ले जाया गया। 30-35 लड़कों के ग्रुप में किश्ती और जंगलों के रास्ते से स्पेनिश, कोस्ट्रिका, निकालगोआ, ग्वाटेमाला ले जाया गया। डंकी महिला ने फोन करवाकर एंजेट महेश को बकाया पैसे देने के लिए कहा। महेश को बकाया राशि भी दे दी गई। कैलिफोर्निया पुलिस ने 18 मई 2019 को पकड़ लिया था। महिला ने पासपोर्ट व 200 डॉलर भी छीन लिए। उन्हें विदेश अमेरिका न भेजकर धोखाधड़ी कर 20 लाख रुपये हड़प लिए। कुछ माह बाद उन्हें भारत वापिस भेज दिया गया।
इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच अपराध शाखा-2 पुलिस को सौंपी थी। प्रभारी मलकीत सिंह के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर जीत सिंह को तहकीकात सौंपी गई। पुलिस ने धोखाधड़ी कर लाखों रुपये हड़पने के मामले में आरोपी एजेंट महेश कुमार पुत्र शाना राम निवासी जलूबी को बीते दिनों गिरफ्तार किया था। आरोपी ने पुलिस की पूछताछ पर इस घटनाक्रम में अन्य लोगों के नाम उजागर किए थे। इन आरोपियों को गिरफ्त में लेेने के लिए सब इंस्पेक्टर जीत सिंह, सतनाम, लखन सिंह, रिक्की सहित अन्य कर्मियों की टीम ने छापामारी करते हुए एक और आरोपी अमन पुत्र इंद्रजीत निवासी लुधियाना पंजाब को भी गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आगामी पूछताछ के लिए अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें