फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहबाद में चोरों ने बड़ी वारदात को दिया अंजाम, एक ही रात में 15 ट्रकों के बैटरी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गत रात्रि चोरों ने शाहाबाद जीटी रोड पर स्थित हरियाणा एग्रो के सामने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम देते हुए सड़क किनारे खड़े 15 ट्रकों से बैटरी चोरी कर ले गए। बैटरियों की कीमत करीब 2 लाख बताई जा रही है। चोरी की इस घटना से ट्रक मालिकों में रोष है और उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उनके नुकसान की भरपाई करवाई जाए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मंगलवार रात को उन्होंने ट्रक हरियाणा एग्रो के बाद ठीक-ठाक खड़े किए थे। सुबह आए तो देखा कि 15 ट्रकों से बैटरी गायब है। ट्रक मालिकों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वही ट्रक मालिकों रजनीश शर्मा, करम बाजवा, रिंकू, हनी, कर्ण, आशु, लखन, सोनू, संदीप सिंह, सतनाम सिंह, गोल्डी किशनगढ़, सुरजीत, सतनाम आदि ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि चोरी की इन घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाई जाए ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति फिर से न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें