फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra: भाखड़ा नहर में मिले करीब 300 गोलियों के खोल, मिर्जापुर गांव के पास की घटना; गोताखोर ने दी सूचना

Sun, 09 Mar 2025 01:48 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि नहर किनारे करीब 300 गोलियों के खोल पड़े हुए थे। जब उन्होंने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस टीम के साथ मिलकर नहर के अंदर भी तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुरुक्षेत्र के गांव मिर्जापुर के समीप भाखड़ा नहर में उस समय सनसनी फैल गई जब ग्रामीणों को नहर किनारे भारी मात्रा में गोलियों के खोल दिखाई दिए। जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह गांव के कुछ मजदूर जब काम पर जा रहे थे, तो उन्होंने नहर किनारे करीब 300 गोलियों के खोल पड़े देखे। मजदूरों ने तुरंत ही गोताखोर प्रगट सिंह को इसकी सूचना दी।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। इसके बाद केयू थर्ड गेट चौकी से भी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की। गोताखोर प्रगट सिंह ने पुलिस के साथ मिलकर नहर के अंदर भी तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान करीब 300 गोलियों के खोल नहर से बरामद किए गए।

विज्ञापन


गोलियों के खोल मिलने से मचा हड़कंप
नहर के किनारे इतनी बड़ी मात्रा में गोलियों के खोल मिलने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत ही खोलों को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि यह गोलियों के खोल किसी अपराध या अवैध गतिविधि से जुड़े हो सकते हैं, जिसकी गहराई से जांच की जा रही है।

गोताखोर ने नहर से निकाले खोल
गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि नहर किनारे करीब 300 गोलियों के खोल पड़े हुए थे। जब उन्होंने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस टीम के साथ मिलकर नहर के अंदर भी तलाशी अभियान चलाया गया। इसमें भी कुछ गोलियों के खोल बरामद किए गए। अब तक पुलिस ने कुल 300 गोलियों के खोल बरामद किए हैं।
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच में जुटी
घटना के बाद से ही पुलिस ने मामले की गहराई से जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि यह गोलियों के खोल कहां से आए और किस उद्देश्य से इन्हें नहर में फेंका गया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें