फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: वाॅलीबाॅल में अभिमन्युपुर की टीम अव्वल

Tue, 11 Aug 2026 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। वॉलीवाल प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ी व अतिथिगण। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। ईशा फाउंडेशन की ओर से रविवार को करनाल के कुचपुरा गांव में आयोजित 18वें ग्रामोत्सव में वॉलीबॉल और थ्रोबॉल के मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में 10 पुरुष वॉलीबॉल और 12 महिला थ्रोबॉल टीमों ने हिस्सा लिया। वॉलीबॉल में अभिमन्युपुर की टीम ने खिताब अपने नाम किया जबकि महिला थ्रोबॉल में मंजुरा की टीम विजेता रहीं। वॉलीबॉल में सलवान ने उपविजेता का खिताब जीता।
विज्ञापन

पट्टीकल्यान की टीम तीसरे और पथरेड़ी की टीम चौथे स्थान पर रही। इसके अलावा महिला थ्रोबॉल में अभिमन्युपुर-2 की टीम उपविजेता रही जबकि अभिमन्युपुर-1 ने तीसरा और शिकारीबीड ने चौथा स्थान पाया।
विज्ञापन

आयोजकों के अनुसार, दोनों प्रतियोगिताओं की विजेता टीमें 6 सितंबर को ईशा योगा सेंटर, कोयंबटूर (तमिलनाडु) में होने वाले राष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों के लिए क्वालीफाई कर गई हैं। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त आईएएस अशोक कुमार, खेल विश्वविद्यालय राय के कुलपति, अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी व अर्जुन पुरस्कार प्राप्त बलवंत सिंह के पुत्र नरेंद्र कौल आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें