फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर माह की पूर्णिमा पर होगी कुलदेवी मां लक्ष्मी व महाराजा अग्रसेन की आरती: गोयल

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। श्री अग्रवाल सभा की तरफ से महाराजा अग्रसेन चौक पर कुलदेवी मां लक्ष्मी व महाराजा अग्रसेन की आरती की गई। प्रोजेक्ट चेयरमैन डॉ. अमृत गर्ग ने बताया कि सभा की पिछली बैठक में हर माह की पूर्णिमा को पूर्णिमा वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत महाराजा अग्रसेन चौक पर कुलदेवी मां लक्ष्मी व महाराजा अग्रसेन की आरती करने का निर्णय लिया गया था। जिसके अंतर्गत रविवार को की गयी आरती में समाजसेवी संजय गर्ग अपने परिवार सहित मुख्य यजमान के रूप में शामिल हुए व आरती कर प्रसाद वितरण किया।
विज्ञापन

आरती से पहले मुख्य यजमानों द्वारा मां लक्ष्मी और महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। सभा के प्रधान दुर्गेश गोयल ने कहा कि इससे न केवल कुलदेवी मां लक्ष्मी व अग्रकुल संस्थापक महाराजा अग्रसेन की आराधना होगी बल्कि समाज में भी भाईचारे की भावना को बढ़ावा मिलेगा, जिससे समाज एकजुट होकर कई तरह के विकास कार्य करने में सक्षम होगा। सभा की तरफ से महाराजा अग्रसेन जयंती पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले आचार्य राहुल भारद्वाज, अरुण करूड़वाल व विशाल मित्तल को भी स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। आरती के पश्चात मुख्य यजमान संजय गर्ग ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से शहर में सकारात्मक विचारों का प्रचार प्रसार होता है और आने वाली पीढ़ी को अपनी संस्कृति व सभ्यता के बारे में भी ज्ञान होता है। इस मौके पर युवा इकाई के प्रधान नीरज गोयल, रविंद्र बंसल, योधराज बंसल, अमित सिंघल, शालू बंसल, अमन सिंगला, सुरेंद्र गर्ग, दीपक सिंघल, नवीन गर्ग, संदीप गर्ग, अरविंद सिंघल, सुनील गर्ग, विपिन चंद्रपाल, दिनेश सिंगला, सुमित गोयल, संजीव मंगला, राहुल सिंगला, डॉ मनोज गर्ग, संजय सिंगला, सुमित बंसल, रोहित गर्ग, रक्षित बंसल, हेमा गर्ग, रूपांशी गोयल, अनिरुद्ध सिंघल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें