फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Politics: आप ने कुरुक्षेत्र लोकसभा से सुशील गुप्ता को उम्मीदवार घोषित किया, कांग्रेस के साथ है गठबंधन

Tue, 27 Feb 2024 04:25 PM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन
सुशील गुप्ता - फोटो : फाइल
विज्ञापन

हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए आप ने कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से सुशील गुप्ता को उम्मीदवार घोषित किया है। पार्लियामेंट्री अफेयर समिति की बैठक के बाद आम आदमी पार्टी के पंजाब के सह-प्रभारी डॉ. संदीप पाठक ने बताया कि आज पंजाब के लोकसभा प्रत्याशियों को लेकर चर्चा हुई है लेकिन अभी इसमें विस्तार पूर्वक चर्चा के बाद निर्णय लिया जाएगा। 

विज्ञापन


पार्लियामेंट्री अफेयर कमेटी की बैठक में आज आम आदमी पार्टी ने पांच प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। इसमें दिल्ली के चार और हरियाणा के कुरुक्षेत्र से सुशील गुप्ता का नाम शामिल है। दिल्ली में आप ने तीन विधायकों को लोकसभा उम्मीदवार बनाया है। वहीं सुशील गुप्ता इससे पहले राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं। हरियाणा में गठबंधन के तहत कांग्रेस ने आप को सिर्फ एक सीट दी है। वहीं पंजाब में दोनों ही दल अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे।
 
लोकसभा क्षेत्र आप के प्रत्याशी
पश्चिमी दिल्ली महाबल मिश्रा
नई दिल्ली सोमनाथ भारती
पूर्व दिल्ली कुलदीप कुमार
दक्षिणी दिल्ली  सहीराम 
कुरुक्षेत्र सुशील गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें