इस्माईलाबाद। नामांकन दाखिल करने के आखिरी दिन चेयरमैन पद के लिए नामांकन भरने के लिए उम्मीदवारों में भरपूर उत्साह देखने को मिला। अंतिम दिन हरजीत कौर पत्नी लखबीर सिंह, मेघा बंसल पत्नी चिरंजीव गर्ग, निशा रानी पत्नी अजय कुमार ने नामांकन दाखिल किया है। अब तक पांच प्रत्याशियों ने ही नामांकन दाखिल किए है। वहीं आम आदमी पार्टी की ओर से घोषित प्रत्याशी राजेश सैनी अपना नामांकन दाखिल नहीं कर पाई। इसके पीछे वजह उन्होंने दस्तावेज पूरा न होना बताया है।
शहर में उपचुनावों की घोषणा होते ही नगरपालिका तोड़ने को लेकर अभियान तेज होते ही चुनावी माहौल ठंडे बस्ते में चला था। लेकिन जैसे-जैसे चुनावी समय नजदीक आता चला गया चुनावी माहौल बनता चला गया। भाजपा व आम आदमी पार्टी द्वारा प्रत्याशी का नाम घोषित करने के बाद अन्य भी चुनावी मैदान में कूद पड़े। जहां एक तरफ अब तक दीपशिखा कंसल व एकता ने ही नामांकन दाखिल किए थे वहीं अंतिम दिन तीन प्रत्याशियों ने प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।
चुनाव अधिकारी एवं एमडी शुगर मिल विरेंद्र कुमार ने बताया कि नामांकन पत्रों की छानबीन व छंटनी का कार्य 18 फरवरी को दिया जाएगा तथा 19 फरवरी को नामांकन वापिस लेने का समय होगा। 19 फरवरी को तीन बजे के बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह दे दिए जाएंगे।
बॉक्स
पहले आप के सिर सजा था जीत का सेहरा, इस बार नामांकन तक नहीं
पिछले चुनावों में आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी निशा कानो वाघा ने चुनावों में 101 वोटों से भाजपा प्रत्याशी को हरा कर जीत दर्ज की थी और वे पहली बार नगरपालिका के चुनावों में पहली चेयरपर्सन बनीं थी। लेकिन बाद में उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी। जांच के दौरान चुनाव आयोग ने उनके वोट को ही अमान्य घोषित कर दिया था। जिसके चलते उन्हें पद से हटना पड़ा था। इस बार भी आप पार्टी ने राजेश सैनी को प्रत्याशी घोषित किया था। लेकिन वे समय पर नामांकन दाखिल नहीं कर पाई। नामांकन न दाखिल करने बारे जब उसने बात कि गई तो उन्होंने कहा कि वे समय रहते नामांकन के लिए जरूरी दस्तावेज पूरा नहीं कर सकी।