फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: झगड़ा बचाने गए युवक पर कैंची से किया हमला, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। झगड़ा बचाने गए एक युवक पर कैंची से हमला कर दिया गया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कैंथला गांव के निवासी पीड़ित संजय कुमार ने पुलिस को बताया कि वह राजमिस्त्री का काम करता है।
विज्ञापन

चार जून की रात करीब 11 बजे वह अपने चाचा हंसराज की दुकान से दवा लेने गया था। वहां उसने देखा कि हंसराज अपनी पत्नी के साथ झगड़ा कर रहा था। संजय ने जब झगड़े का कारण पूछा तो हंसराज ने गुस्से में कैंची उठाकर उसके पेट पर वार कर दिया। उसी दौरान हंसराज का बेटा विक्की मौके पर पहुंचा और संजय को बचाया।
हंसराज ने संजय को जान से मारने की धमकी भी दी। परिजनों ने घायल संजय को तुरंत पिहोवा सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। थाना इस्माईलाबाद में हंसराज के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी एसआई जसवीर सिंह ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें