फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: युवक को अमेरिका भेजने की आड़ में 17 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/पिपली। एक युवक को अमेरिका भेजने व तीन साल के वर्क परमिट पर नौकरी दिलाने की आड़ में 17 लाख 34 हजार रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बजीदपुर के रहने वाले लखविंद्र सिंह ने शिकायत में बताया कि वह पिपली में मोटर वर्कशॉप चलाते हैं। अंशदीप व उसकी पत्नी अपनी कार रिपेयर करवाने के लिए वर्कशॉप पर आते थे। इस दौरान उनकी पहचान हो गई तो आरोपियों ने उसके बेटे नवजोत को अमेरिका भेजने के साथ ही वहां तीन साल का वर्क वीजा व नौकरी दिलाने की बात कही। इसके लिए 28 लाख रुपये की मांग की जिसमें से 18 लाख रुपये एडवांस और बकाया रकम अमेरिका पहुंचने के बाद देना तय हुआ था।
उसने करीब 12.66 लाख रुपये आरोपी को अलग-अलग समय ट्रांसफर किए और करीब 4.70 लाख रुपये नकद दिए। पैसे लेने के बाद आरोपी टालमटोल करने लगे। उसने अपने पैसे लौटाने को कहा तो आरोपी ने तीन लाख रुपये का चेक दिया। ये चेक क्लियर होने के बाद उसने अपनी बकाया रकम मांगी, तो आरोपी झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगे। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी पति फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें