फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अवैध हथियार और कारतूस के साथ युवक पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सीआईए दो की टीम ने अवैध रूप से हथियार रखने के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान माॅडल टाउन पानीपत के रहने वाले विनय शर्मा के रूप में हुई है। अपराध अन्वेषण शाखा-दो के प्रभारी मोहन लाल ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के पास एक तमंचा और एक कारतूस बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया गया है।





मेले में चेन काटने की दो महिला आरोपी काबू

पिहोवा। चैत्र चौदस मेले में मोहाली से आई एक महिला के गले से चेन काटने के आरोप में सीआईए एक की टीम ने संगरूर के जोलिया व पटियाला के साधोहेड़ी की दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस को दी शिकायत में मोहाली निवासी ऊषा ने बताया कि वह मेले में अपने परिवार के साथ आई थी। जब वह सरस्वती गेट के पास आई तो चार से पांच महिलाओं ने उसको बातों में उलझा लिया। कुछ देर बाद उसने देखा कि उसके गले की चेन चोरी कर ली है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज करके जांच के बाद दो महिलाओं को काबू कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन






घर से चोरी करने का आरोपी दबोचा

शाहाबाद। थाना टीम ने घर से सरसों का कट्टा चोरी करने के आरोप में रतनगढ़ व मोहम्मद साहिल को गिरफ्तार किया है। पुलिस को दी शिकायत में शहर के रहने वाले कुलजीत सिंह ने बताया कि उसके घर से किसी ने 50 किलो सरसों का कट्टा चोरी कर लिया। मामला दर्ज कर जांच के बाद उक्त आरोपी को काबू कर उससे 500 रुपये बरामद किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें