फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सिंगापुर में नौकरी का झांसा देकर युवती से 10 लाख ठगे, फर्जी वीजा देकर वियतनाम भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सिंगापुर में नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवती से 10 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोप है कि एजेंट ने फर्जी वर्क परमिट देकर उसे वियतनाम के रास्ते सिंगापुर भेज दिया। वहां इमिग्रेशन अधिकारियों ने वीजा अवैध मिलने पर उसे रोक लिया और वापस वियतनाम भेज दिया। पुलिस ने दंपती समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

सेक्टर-13 निवासी युवती ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि वह शहर के एक इमीग्रेशन कार्यालय में काम करती थी। फरवरी में सेक्टर-5 निवासी मोनिका और उसके पति प्रीतपाल ने उसे सिंगापुर में वर्क परमिट पर नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। नौकरी छोड़ने के बाद 10 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। आरोपियों ने रकम लेने के बाद उसे सिंगापुर का वर्क परमिट और अन्य दस्तावेज दिए।
शिकायत के अनुसार एक मई को वह दिल्ली से वियतनाम होते हुए सिंगापुर पहुंची। एयरपोर्ट पर इमिग्रेशन अधिकारियों ने दस्तावेजों की जांच की तो वीजा अवैध मिला। जरूरी दस्तावेज और इंश्योरेंस में भी खामियां बताई गईं। इसके बाद उसे वापस वियतनाम भेज दिया गया। वहां एंबेसी में करीब 13 घंटे इंतजार करना पड़ा। युवती का आरोप है कि टिकट, वीजा और अन्य खर्चों के नाम पर भी उससे रकम ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें