फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: घर लौट रहे युवक की सांड की टक्कर से गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/पिपली। जिले के बजीदपुर गांव में पेंट का काम करने वाले 33 वर्षीय सुनील कुमार को सांड ने टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई। शादी में बच्चों को छोड़कर घर लौट रहे सुनील ने टक्कर के बाद खुद डायल 112 को सूचना दी लेकिन अस्पताल पहुंचते-पहुंचते उनकी जान चली गई।
विज्ञापन

पुलिस और परिजनों के अनुसार घटना वीरवार रात करीब 11 से 11:30 बजे के बीच हुई। शिव दास कॉलोनी पिपली में रहने वाले सुनील कुमार अपने बच्चों बेटी गुंजन (12), बेटी हन्नी (10) और बेटे अनूप (8) को किसी रिश्तेदार की शादी में छोड़कर मोटरसाइकिल से घर की ओर जा रहे थे। बजीदपुर गांव के चौक के पास अचानक एक बेसहारा सांड ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि सुनील सड़क पर जा गिरे और बुरी तरह घायल हो गए।
गंभीर हालत में भी सुनील ने होश में रहते हुए खुद डायल 112 को कॉल किया और घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल सुनील को तुरंत लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए उपचार शुरू किया लेकिन कुछ देर बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें