फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बुआ के घर भात भरने जा रहे बाइक सवार युवक की पिकअप की टक्कर से मौत, शादी में पसरा मातम

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मृतक फिरोज खान। फाइल फोटो
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बुआ के घर भात भरने के लिए जा रहे एक युवक की ढांड रोड पर भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक शुक्रवार दोपहर बाद घरौंडा से बारना गांव की ओर बाइक से जा रहा था। इसी दौरान ग्रीन चिल्ली ढाबे के समीप एक पिकअप ने युवक की बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर के बाद युवक उछलकर दूर जा पड़ा और बाइक घसीटते हुए सड़क किनारे जा पड़ी। सड़क से रगड़ के कारण बाइक में भीषण आग लग गई और जलकर राख हो गई। मृतक की पहचान करनाल जिले के घरौंडा की बजाज काॅलोनी निवासी 30 वर्षीय फिरोज खान के रूप में हुई है। मृतक ने हेलमेट भी पहना हुआ था। इसके बावजूद फिरोज की जान नहीं बच पाई। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उन्हें पिकअप पर रगड़ खाया हुआ हेलमेट रखा मिला।
पुलिस को दी शिकायत में मृतक के चचेरे भाई हनीफ ने बताया कि बारना गांव में उनकी बुआ नबीला की बेटी की शादी थी। पूरा परिवार भात भरने के लिए आया हुआ था। उनका चचेरा भाई फिरोज अपनी बाइक पर घरौंडा से बारना आ रहा था।
विज्ञापन


हनीफ ने बताया कि जैसे ही फिरोज कुरुक्षेत्र-ढांड रोड पर ग्रीन चिल्ली के पास दोपहर को पहुंचा, तो सामने से आ रही पिकअप ने दूसरे वाहन को ओवरटेक करते हुए फिरोज की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही फिरोज उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे और जख्मी हो गए। टक्कर के बाद भीड़ का फायदा उठा आरोपी चालक पिकअप मौके पर छोड़ भाग गया। इसी दौरान फिरोज की बाइक में आग लग गई। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने फिरोज को लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। फिरोज खान प्रॉपर्टी वैल्यूएशन का काम करता था और अपने पीछे पत्नी, बेटी नायरा (3) और बेटा अयान (1) को छोड़ गए हैं।
पिकअप कब्जे में लेकर आरोपी की तलाश शुरू : जोधाराम
ज्योतिसर चौकी पुलिस से जांच अधिकारी एएसआई जोधाराम ने बताया कि सूचना मिलते ही वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों की मदद से बाइक को साइड में करवाया। साथ ही पिकअप गाड़ी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। परिवार के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। पिकअप नंबर के आधार पर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। मृतक का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

कुरुक्षेत्र। मृतक फिरोज खान। फाइल फोटो

कुरुक्षेत्र। मृतक फिरोज खान। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें