फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मछली पकड़ने के लिए झील में जाल लगाने उतरा युवक बहा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दबखेड़ी गांव के पास झील में जाल लगाने के लिए उतरा एक युवक पानी में बह गया। युवक झील में मछली पकड़ने के लिए आया था। युवक की शिनाख्त विक्रम 32 निवासी मिर्जापुर भट्टा कॉलोनी के रूप में हुई है। सूचना पर गोताखोर प्रगट सिंह की टीम ने दो घंटे तक झील में उसकी तलाश की, जिसके बाद देर शाम उसका शव मिला। युवक की मौत का पता चलते ही परिवार में मातम पसर गया। पुलिस रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराएगी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि शाम करीब साढ़े चार बजे विक्रम अपने अन्य चार-पांच साथियों के साथ झील में मछली पकड़ने आया था। इसी दौरान विक्रम झील में जाल लगाने के लिए नीचे उतर गया। हालांकि उसके साथियों ने उसे रोकने का प्रयास भी किया, क्योंकि झील में पानी का स्तर काफी ज्यादा था। विक्रम उनको नजरअंदाज करके पानी में उतर गया। इसी दौरान जाल लगाते हुए वह पानी के बवंडर में फंस गया, जिससे वह पानी में बह गया। उसके साथियों ने उसे बचाने का प्रयास भी किया तथा गोताखोर प्रगट सिंह को सूचना दी। गोताखोर मौके पर पहुंचे तो उसकी तलाश शुरू की। इस दौरान परिजन व आसपास के बड़ी संख्या में लोग भी जुटे रहे।


सूचना पाकर गोताखोर प्रगट सिंह की टीम सिंदर और गुरविंद्र ने झील में उसकी तलाश की। दो घंटे की तलाशी के बाद विक्रम का कोई सुराग नहीं लग पाया। अब रविवार को दोबारा गोताखोर की टीम विक्रम की तलाश करेगी। वहीं इस घटना के बाद से विक्रम के परिजन बेहद चिंतित है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें