फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: करंट लगने से युवक की मौत, कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। वर्धमान सिटी में बुधवार को 24 वर्षीय रोहित कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। रोहित पिछले दो साल से माली के रूप में काम कर रहा था। पुलिस को दी शिकायत में दीपक कुमार ने आरोप लगाते हुए बताया कि रोहित कंपनी मालिकों हरीश लथुरा, संदीप जैन और सुभाष चंद्र सैनी के दबाव में झंडे लगाने का काम सौंपा गया।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे सुपरवाइजर प्रमोद शर्मा की देखरेख में रोहित सड़क किनारे लोहे के खंभे पर झंडा लगा रहा था, जो हाई वोल्टेज तारों के ठीक नीचे था।
अचानक करंट लगने से वह गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले निजी अस्पताल ले जाया गया, फिर एलएनजेपी अस्पताल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रोहित के भाई दीपक कुमार ने आरोप लगाया कि कंपनी मालिकों की लापरवाही और दबाव के कारण यह हादसा हुआ। दीपक ने दोषी मालिकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें