फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: तेज रफ्तार इनोवा की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाइवे-44 (जीटी रोड) पर मंगलवार शाम करीब सवा सात बजे एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने काम से पैदल जा रहे दो भाइयों में से एक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में किशनपुरा गांव निवासी 24 वर्षीय रोहित कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। रोहित अपने छोटे भाई आशीष कुमार के साथ सेक्टर-दो में मजदूरी करके पैदल घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


आशीष कुमार ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि वे दोनों भाई जीटी रोड क्रॉस कर रहे थे, तभी शाहाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार इनोवा ने रोहित को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रोहित कार के शीशे से टकराकर ऊपर उछला और सड़क पर जा गिरा। आशीष ने राहगीरों की मदद से रोहित को निजी वाहन से जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद इनोवा चालक कुछ देर के लिए रुका लेकिन लोगों के इकट्ठा होते देख मौके से भाग गया। पुलिस ने आशीष की शिकायत पर वाहन नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के आधार पर आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें