फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अमृतसर से लौटते समय महिला को नशीला पेय पिलाकर राजपुरा से किया अगवा, गंगानगर से मिली

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। थाना लाडवा क्षेत्र की एक महिला को अमृतसर में पाठ करके लौटते समय राजपुरा के पास नशीला पदार्थ पिलाकर ट्रेन से अगवा करने का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया है कि महिला को राजपुरा से राजस्थान के श्रीगंगानगर ले जाया गया। महिला के वापस न लौटने वह मोबाइल बंद आने पर परिवार उन्हें खोजने अमृतसर पहुंचा। इसी दौरान महिला ने आरोपियों के चंगुल से छूट कर घर वालों को सूचना दी।
विज्ञापन

लाडवा निवासी महिला अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में शनिवार को पाठ करने के लिए गई हुई थी। वह रविवार को वापस पाठ करके आ रही थी। इसी दौरान राजपुरा के पास से महिला को नशीला पेय पदार्थ पिलाकर उसे अगवा कर लिया गया। आरोप है कि महिला को राजपुरा से होते हुए गंगानगर ले जाया गया।
परिजनों के अनुसार किसी तरह महिला ने आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपने घर संपर्क किया, जिसके बाद परिवार को उनकी स्थिति की जानकारी मिली। पहले परिजन अमृतसर में उसकी तलाश करते रहे लेकिन बाद में सूचना मिलने पर परिवार के सदस्य उन्हें लेने के लिए गंगानगर रवाना हो गए। परिजनों ने बताया कि महिला को एक आरोपी ने ट्रेन में अपनी बातों के जाल में फंसाकर नशीला पदार्थ पिलाया और फिर इसके बाद अपने साथ ले गया। परिजनों ने बताया कि वह राजस्थान में फिलहाल पुलिस कार्रवाई करवा रहे हैं। समाचार लिखे जाने तक यह पुष्टि नहीं हो पाई की राजस्थान पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज की है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें