फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: डेरा रामनगर में सर्प दंश से महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। डेरा रामनगर की 27 वर्षीय महिला हरजिंदर कौर की सांप के काटने से मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने महिला की मौत का कारण चिकित्सकों द्वारा इलाज में बरती गई लापरवाही को बताया।
पति मलकीत सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब तीन बजे हरजिंदर ने उन्हें जगाकर कहा उसके गले में कुछ परेशानी हो रही है जिसके बाद परिजन हरजिंदर कौर की हालत बिगड़ती देख उसे शाहाबाद के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से उन्हें चंडीगढ़ के लिए भेज दिया पर चिकित्सक ने उन्हें यह नहीं बताया कि हरजिंदर को सांप ने काटा है। हरजिंदर को निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां भी गले की समस्या को सामान्य बीमारी मानते हुए ईएनटी विशेषज्ञ को दिखाने की सलाह दी गई। थक-हारकर वे कुरुक्षेत्र में ईएनटी को दिखाने पहुंचे जहां पर उन्हें चिकित्सक नहीं मिला। हालत खराब होने के चलते अन्य अस्पताल में दाखिल कराया। जांच के बाद चिकित्सकों ने स्पष्ट किया कि हरजिंदर को सांप ने काटा है और उसकी हालत बेहद नाजुक है। परिजन उसे बचाने की हर संभव कोशिश करते रहे, लेकिन शुक्रवार अलसुबह हरजिंदर ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर पर दिखा सांप, रेस्क्यू कर पकड़ा ः मलकीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह परिजन शव को घर लेकर पहुंचे, तो घर में एक सदस्य ने एक काले रंग के सांप को घूमते हुए देखा, इसके बाद स्नेक रेस्क्यू विशेषज्ञ विक्की मदान को बुलाया गया। विक्की ने घर की अलमारी में छिपे सांप को पकड़ा। मदान ने बताया कि सांप कॉमन करैत प्रजाति का है, जो इन दिनों अधिक देखने को मिल रहा है। यह सांप कोबरा से भी अधिक जहरीला होता है। उन्होंने बताया कि इस प्रजाति के सांप का विष न्यूरो टॉक्सिक होता है जो सीधे शरीर की नसों और सांस की प्रणाली पर असर करता है। अगर समय रहते सही इलाज मिल जाए तो मरीज की जान बच सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें