फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एक सप्ताह बीता, कुरुक्षेत्र डिपो में नहीं पहुंची चार्जिंग मशीनें

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रोडवेज डिपो को मिली 10 नई इलेक्ट्रिक बसें फिलहाल पूरी तरह से यात्रियों को सफर नहीं करवा पा रही है। इन बसों की चार्जिंग के लिए व्यवस्था नहीं बन पाई है। हालांकि प्रशासन अपने स्तर पर तैयारी कर चुका है लेकिन संबंधित कंपनी की ओर से अभी चार्जिंग मशीनें नहीं लगाई जा सकी है।
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह पहले मुख्यमंत्री द्वारा कुरुक्षेत्र डिपो को भी 10 नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात दी गई थी जबकि डिपो के पास पहले भी दस इलेक्ट्रिक बसें थी। इन बसों के लिए डिपो के पास दो चार्जिंग प्वाइंट है लेकिन बसों की संख्या ज्यादा होने से ये चार्ज नहीं हो पा रही है। ऐसे में इन्हें समय पर रूटों पर उतारना चुनौती बना हुआ है तो वहीं यात्रियों को भी पर्याप्त सुविधा नहीं मिल पा रही है। उधर डिपो महाप्रबंधक समिंद्र सिंह का कहना है कि जल्द ही व्यवस्था हो जाएगी और यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें