फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। भगवान श्री परशुराम जयंती समारोह अखिल ब्राह्मण महासभा शाहाबाद द्वारा इस वर्ष भी अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और भव्यता के साथ मनाया गया। आयोजन स्थल श्री देवी भगवती बाला सुंदरी मंदिर धर्मशाला रहा, जहां सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक विविध धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से भगवान परशुराम के जीवन आदर्शों का स्मरण किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत महंत श्री बंसी पूरी जी महाराज के पावन सान्निध्य में विधिवत हवन के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और आहुति अर्पित कर धर्म, सत्य और समाज सेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। समारोह की अध्यक्षता पूर्व मंत्री केएल शर्मा ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों में प्रख्यात समाजसेवी डॉ. नवीन जयहिंद और लोकप्रिय हरियाणवी गायक मासूम शर्मा भी पहुंचे और लोगोंं में जोश भरा।
अखिल ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष मृत्युंजय शास्त्री ने मुख्यातिथि का स्वागत किया जबकि भूधर शर्मा, विमल तिवारी, बाबू राम कौशिक, योगेश दत्त, अजय शर्मा तरावड़ी और मुनींद्र मोदगिल शामिल रहे। वशिष्ठ अतिथि के रूप में राम रत्न शर्मा, नरेंद्र शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा, अशोक शर्मा, अश्वनी शर्मा, योगेश शर्मा, सुनील वत्स, बाबू राम कौशिक और श्याम शर्मा पहुंचे
विज्ञापन

अखिल ब्राह्मण महासभा शाहाबाद के सरंक्षक सतीश शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, महेंद्र शर्मा, वेद प्रकाश, ललित भार्गव, राजेश वत्स, संरक्षक पियूष राव और कोषाध्यक्ष अधिवक्ता कमल शर्मा ने कार्यक्रम की तैयारी और सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान एक भव्य भजन-कीर्तन सत्र का आयोजन हुआ, जिसमें स्थानीय कलाकारों और श्रद्धालुओं ने मिलकर भगवान परशुराम की महिमा का गुणगान किया। मधुर भजनों की स्वर लहरियों से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालु भावविभोर होकर भक्ति रस में डूब गए।
भगवान परशुराम के आर्दशों को अपनाने का आह्वान
सम्मान समारोह के अंतर्गत समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने भगवान परशुराम के आदर्शों धर्म रक्षा, सामाजिक न्याय, और सत्य मार्ग पर चलने की प्रेरणा को आज के समय में भी प्रासंगिक बताते हुए सभी को उनके पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों और श्रद्धालुओं ने समाज में एकता, भाईचारा और संस्कारों के संरक्षण और प्रसार का संकल्प लिया। समारोह के समापन अवसर पर कार्यक्रम सहयोगी कर्मकांडी ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष ललित शर्मा और सभा के अन्य सदस्यों ने उपस्थित अतिथियों का अभिनंदन कर उनका आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें