फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: स्टेट हाईवे के बीचोंबीच बना दी दीवार, जमीन का मुआवजा दिए जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो: 27 व 28
विज्ञापन

- कई घंटे तक बाधित रहा यातायात, राहगीरों को झेलनी पड़ी परेशानी
डीएसपी व पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने भरोसा देकर हटवाई दीवार
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र/ पिहोवा। शहर के समीप ही पिहोवा-कुरुक्षेत्र स्टेट हाईवे पर मंगलवार को यातायात उस समय ठप हो गया जब एक व्यक्ति ने दीवार खड़ी कर दी। इससे करीब चार घंटे तक राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी। पुलिस व पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों में हड़बड़ी मच गई। पुलिस को वाहनों को सुचारू करने के लिए रूट डायवर्ट करना पड़ा तो संबंधित व्यक्ति को जमीन का न्यायोचित मुआवजा दिलाने का भरोसा देकर दीवार हटवाई।
मुआवजे की मांग पूरी न होने पर रोष स्वरूप दीवार बनाने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गईं। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और कथित जमीन मालिक को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे अपनी मांग पर अड़े रहे। बाद में डीएसपी निर्मल सिंह व पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन ऋषि सचदेवा, जेई सुरेंद्र सिंह व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और आश्वासन के बाद हाईवे को खुलवाया।
विज्ञापन



बड़े वाहन ढांड रोड से तो अन्य को खेतों से निकाला
रास्ता अवरुद्ध होने के कारण बसों व अन्य बड़े वाहनों को ढांड रोड व अंबाला रोड से होकर जाना पड़ा। वहीं छोटे वाहन चालकों ने सड़क के साथ लगते खेतों से रास्ता बना कर निकाला गया। इससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

हमारी जमीन पर विभाग ने बनाई सड़क : बलविंदर सिंह
बलविंद्र सिंह ने बताया कि लगभग 22 मरले यह जमीन उसकी है। इस पर पीडब्ल्यूडी ने सड़क बना ली थी, जिसके विरोध में उन्होंने स्थानीय न्यायालय में याचिका दायर की थी। न्यायालय ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया और सरकार को मार्किट रेट पर मुआवजा या जमीन के बदले जमीन देने का आदेश दिया। इस फ़ैसले के विरोध में सरकार उच्चतम न्यायालय गई, वहां पर भी उसके पक्ष में फ़ैसला सुनाया गया। इस पर 2023 में जब सरकार ने कोई निर्णय नहीं लिया तो सड़क के बीचोंबीच निर्माण कार्य शुरू कर दिया था लेकिन तत्कालीन एसडीएम ने आश्वासन दिया कि समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा। उनके आश्वासन पर उसने काम बंद कर दिया था लेकिन किसी भी अधिकारी ने कोई कार्रवाई नहीं की। उसके विरुद्ध ही कुुरुक्षेत्र न्यायालय में मामला चलाया, जहां से भी फैसला उसके पक्ष में आया। ऐसे में न्यायालय के आदेश के बाद यह कार्रवाई की है। उन्होंने मांग की है कि या तो हमें हमारी ज़मीन का मुआवजा दिया जाए या हमें सरकार द्वारा ज़मीन दी जाए।
मौके पर मौजूद अधिवक्ता मिथुन अत्री ने बताया कि इस जमीन से संबंधित मामले में न्यायालय ने लखविंद्र कौर के पक्ष में फैसला सुनाया है, जिस पर मंगलवार को उन्होंने अपनी जमीन पर निर्माण किया है। सरकार को इस मामले में संज्ञान लेते हुए मुआवजा देना चाहिए।


पीडब्ल्यूडी विभाग के एसडीओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उक्त जमीन का मुआवजा पहले दिया गया है लेकिन जमीन मालिक ने मुआवजा कम मिलने का कारण बताकर न्यायालय में केस दायर किया था, जिस पर न्यायालय ने उचित मुआवजा देने के आदेश दिए हैं। केस बनाकर सरकार को भेजा जाएगा जो भी राशि सरकार तय होगी लखविंद्र कौर को दे दी जाएगी।


सड़क रोकने के मामले में लोक निर्माण विभाग ने दर्ज कराया मामला

पिहोवा। कुरुक्षेत्र-पिहोवा स्टेट हाईवे नंबर छह पर ईंटों व ट्रैक्टर-ट्राली लगाकर वाहनों की आवाजाही बाधित करने पर लोक निर्माण विभाग ने पांच नामजद लोगों पर मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस को दी शिकायत में उपमंडल अभियंता सुरेंद्र कुमार ने आरोप लगाते हुए बताया कि कुरुक्षेत्र-पिहोवा प्रदेश मार्ग नंबर छह को किलोमीटर नंबर 106 के पास से सियालकोटी फार्म निवासी बलविंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, विपिन सिंह, नैसी गांव दलजीत सिंह व अमरितपाल सिंह कुछ अन्य ने सुबह 11 बजे के करीब दीवार बनाकर व ट्रैक्टर-ट्रालियों को खड़ा करके सड़क का रास्ता आमजन के लिए बंद कर दिया, जिसे आमजन व रोगी वाहन भी बाधित हो गए व जाम में फंस गए। प्रशासन द्वारा मौका पर पहुंच कर यातायात व रोगी वाहनों को दूसरे रास्ते से निकाला गया। इस दौरान आमजन को बिना किसी उचित कारण परेशानी का समाना करना पड़ा।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि उपरोक्त व्यक्तियों ने प्रशासन को बिना सूचित किए अपने स्तर पर यह अनुचित कार्रवाई की व न ही मौके पर अपनी जमीन के लिए कोई निशानदेही करवाई। प्रसाशन द्वारा मौके पर रास्ता खुलवाने बारे अनुरोध करके रास्ता खुलवाया गया। पुलिस ने अभियंता की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें