फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रेत से भरे ट्राले ने तोड़े मीटर और दुकानों के चबूतरे

Sun, 09 Jun 2024 05:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। कस्बे के पुराने बाजार में शुक्रवार की रात को रेत से भरा एक ट्राला दुकान और मकान के चबूतरे और खंभे पर लगे बिजली के मीटर तोड़ते हुए पुराने बाजार में जाकर फंस गया। शोर सुनकर आसपास के लोग बाहर आए और मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी ट्राला चालक बेअंत सिंह को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

पड़ोसी परवेश कौशिक और दुकानदार हरीश चंद ने बताया कि देर रात ट्राला चालक तेज गति से उनकी गली में आकर फंस गया। आवाज सुन लोग बाहर आए तो ट्राला बाजार में फंसा देखा। लोगों का कहना था कि चालक नशे में था और अभी भी आगे जाने की कोशिश कर रहा था मगर आगे गली तंग थी और ट्राला फंसने से यहां आवाजाही बंद हो गई।
दुकानदारों के मुताबिक यमुनानगर से ट्राला चालक अपने वाहनों में रेत भरकर आरटीए और पुलिस से बचने के लिए रात के समय पंजाब की ओर जाते हैं। बेअंत सिंह निवासी समाना भी शुक्रवार रात को ट्राले में रेत भरकर यमुनानगर से पंजाब जा रहा था। रास्ते में आरटीए की टीम के पीछे होने की भनक लगने पर नशे में उसने ट्राले को पुराने बाजार की तरफ कर दिया। हालांकि लोग यह भी कह रहे नशे में चालक गूगल-मैप को ट्रैक करते हुए यहां आकर फंस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें