फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बुजुर्ग से लूटपाट के दो दोषियों को सात-सात साल कैद

Sun, 09 Jun 2024 05:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दो साल पहले बुजुर्ग को नशीला पदार्थ पिलाकर लूटपाट करने के दोषियों को अदालत ने सात-सात साल कठोर कारावास की सजा सुनाई है। दोषी धर्मबीर और संदीप पर साढ़े 10-10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। दोषियों ने बुजुर्ग को लिफ्ट देकर इस वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

इस संबंध में थाना केयूके में 10 जून 2022 को दर्ज शिकायत में जय भगवान निवासी सेक्टर-तीन ने बताया था कि 10 जून की सुबह उसके पिता चुडिया राम एसवाईएल नहर के पास बेहोशी की हालत में मिले थे। उसके पिता ने उसे बताया कि वे नौ जून को प्रजापति धर्मशाला के पास से बाइक सवार से लिफ्ट लेकर ढांड की तरफ आ रहे थे। इस दौरान रास्ते में एसवाईएल नहर के पास आरोपियों ने उसके पिता को कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिलाकर दी थी। इसके बाद आरोपी उसके पिता से सोने की अंगूठी, सोने की मुरकी और 600 रुपये लेकर भाग गए थे। सीआईए-दो ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच के बाद आरोपी धर्मबीर और संदीप को गिरफ्तार कर लिया। मामले की नियमित सुनवाई के बाद अतिरिक्त जिला और सत्र न्यायाधीश अमरेंद्र शर्मा की अदालत ने गवाहों और सबूतों के आधार पर आरोपी धर्मबीर और संदीप को दोषी करार देते हुए सात-सात वर्ष का कठोर कारावास और साढ़े 10-10 हजार रुपये की जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना नहीं भरने पर दोषियों को छह माह का कठोर कारावास की सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें