फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 6 से 15 अगस्त तक हर बूथ पर निकलेगी तिरंगा यात्रा

Tue, 28 Jul 2026 02:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं भाजपा विधिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुशांत भारती ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने 6 से 15 अगस्त तक विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ पर तिरंगा यात्रा निकाले जाने की जानकारी साझा की। अभियान का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाना तथा युवाओं एवं आम नागरिकों को राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के प्रति जागरुक करना है। भारती ने गांव गढ़ी रोड़ान में बूथ स्तरीय बैठक में संबोधित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल राष्ट्रीय ध्वज नहीं, देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है। प्रत्येक बूथ पर होने वाली तिरंगा यात्रा में अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रभक्ति का संदेश हर घर तक पहुंच पाए।
कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह गांव-गांव जाकर युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को भी तिरंगा यात्रा से जोड़ें तथा सभी नागरिक अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति आस्था व्यक्त करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप देने को निष्ठा से कार्य करेगा। तिरंगा यात्रा की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा करके बूथ स्तर पर जिम्मेदारियां सौंपी गई। इस अवसर पर बूथ युवा प्रमुख मीतू, दीपक पंवार, सुनील नरवाल, निखिल गोस्वामी, साहिल पंवार, कुलदीप जाट, पंकज कुमार, बूथ अध्यक्ष हरिराम, बीएलए-2 भीम सिंह, रामा, रत्नाराम, नाथराम, रमेश और नरेश सहित अन्य समर्थक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें