फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: चलती कार में लगी भीषण आग चालक ने कूदकर बचाई जान

Tue, 28 Jul 2026 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। नेशनल हाईवे पर गांव रत्नगढ़ के पास रविवार देर रात चलती कार में आग लग गई। चालक ने धुआं उठता देखा तो कूदकर जान बचाई लेकिन आग लगने से कार पूरी तरह से जल गई। सूचना पर पहुंचे फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

पंजाब के रहने वाले नीतिश चौपड़ा के मुताबिक वह दिल्ली से अपने घर लौट रहा था। अचानक ही उसे कार में धुआं उठता दिखाई दिया, जिसके बाद कार एक साइड में लगा दी और वे आनन-फानन में कूद गए।
अगले कुछ ही पलों में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और धू-धू कर जलने लगी। उन्होंने डॉयल 112 पर सूचना दी तो कुछ देर बाद पुलिस व फायर कर्मी भी पहुंचे और आग पर काबू पाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें