फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सरस्वती नदी पर बनेगी छह किमी लंबी दीवार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सरस्वती नदी पर झांसा रोड से पिपली तक करीब छह किलोमीटर लंबी दीवार बनाई जाएगी, जिस पर 30 करोड़ का बजट खर्च होगा। अन्य जीर्णोद्धार भी किया जाएगा, जिसके बाद नदी की क्षमता 200 से बढ़कर 500 क्यूसिक तक हो जाएगी।
सरस्वती हेरिटेज विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच ने सोमवार को मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी, जिला अध्यक्ष तिजेंद्र गोल्डी, मां भद्रकाली शक्तिपीठ के मुख्य पुजारी सतपाल के साथ सरस्वती नदी के जीर्णोद्धार का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

धुमन सिंह ने कहा कि सरस्वती हमारे शहर कुरुक्षेत्र की जीवन धारा है। इस नदी की एक साइड पक्की बनी हुई है, जबकि दूसरी साइड कच्ची थी। जो कई प्रकार की समस्याओं का कारण बनी हुई थी। उन्होंने बताया कि कच्ची वॉल वाली साइड समय-समय पर टूट जाती थी। पिछले तीन वर्षों से सरस्वती में पानी छोड़ा गया था। कई जगहों पर रास्ता भी काफी कम रहता है। जिस वजह से इसकी क्षमता भी कम रहती थी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शुरू से ही सरस्वती यहां से बहती रही है। ऐसा मानना है कि भगवान श्री कृष्ण ने सरस्वती के किनारे पर ही गीता का उपदेश दिया था। ग्रंथों में भी इस बात का वर्णन आता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें