फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शाॅर्ट सर्किट से गुड़-शक्कर फैक्टरी में लगी आग, दो कर्मी झुलसे

Tue, 28 Oct 2025 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिहोवा। गांव सारसा में शाॅर्ट-सर्किट की वजह से गुड़-शक्कर की फैक्टरी में आग लग गई। इसमें फैक्टरी के दो कर्मी भी झुलस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल में दाखिल कराया। जहां से गंभीर हालत के चलते उन्हें जिला नागरिक अस्पताल रेफर किया गया।
फैक्टरी के मालिक नवनीत मलिक ने बताया कि अचानक दोपहर के समय शॉर्ट सर्किट की वजह से फैक्टरी में आग लग गई। आग लगते ही कर्मियों ने काबू पाने की कोशिश की। जैसे ही आग की लपटें बॉयलर में हाईथ्रम ऑयल तक पहुंची तो आग तेजी से भड़क गई। घटना में दो कर्मी छत्रपाल और अमन झुलस गए। दोनों को एम्बुलेंस के जरिये अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

नवनीत मलिक ने बताया कि उन्होंने तुरंत मामले की सूचना डायल 112 और फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

मलिक ने बताया कि आग लगने से करीब 50 लाख का नुकसान हुआ है। इसमें फैक्टरी में लगा करीब 25 लाख रुपये का सोलर सिस्टम, शैड, बॉयलर और स्टीम मशीन जलकर राख हो गई। उन्होंने करीब दो साल पहले फैक्टरी लगाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें