फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: समालखा मंडी में 22 जून को होगी जन आक्रोश रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गुर्जर धर्मशाला परिसर में वीरवार को बैठक हुई, जिसमें निर्णय लिया गया है कि 22 जून को समालखा मंडी के अंदर एक जन आक्रोश रैली एवं महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। यह बैठक प्रधान ऋषिपाल कसाना की अध्यक्षता व राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अंतराम की मौजूदगी में समाज के पदाधिकारियों के साथ हुई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ईडी अधिकारी द्वारा पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर को अपमानित करने का काम किया गया। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए और उसे नौकरी से बर्खास्त किया जाए। उनका कहना है कि यह मांग पहले भी 11 मई व 24 मई को सर्वसमाज व महापंचायत ने मिलकर सरकार से की थी। 22 जून को भी अगर सरकार ने उक्त अधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की तो सर्वसमाज बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होगा। इस मौके पर गुर्जर धर्मशाला प्रधान ऋषिपाल कसाना, राजपाल तंवर, उपप्रधान रामस्वरूप ढाणड, ज्ञान सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें