फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: हवालात से भागे आरोपी की तलाश में जुटीं चार टीमें, पंजाब तक दे रहीं दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कृष्णा गेट थाने की हवालात से भागे दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ने के लिए दूसरे दिन भी पुलिस हाथ मलती रही। पुलिस के हाथ आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा। वहीं पुलिस की चार टीमें आरोपी की तलाश में पंजाब सहित प्रदेश के कई जिलों व आरोपी की रिश्तेदारी में दबिश देती रही। दूसरी ओर पुलिस विभाग अभी तक इस मामले में किसी की पुलिसकर्मी की जिम्मेदारी तय नहीं कर पाया।
विज्ञापन

बुधवार की अल सुबह तीन बजे के करीब आरोपी पंजाब का रहने वाला इंद्रजीत ताला तोड़कर फरार हो गया था, जो कुछ समय से कुरुक्षेत्र के अमीन रोड पर रह रहा था। आरोपी को पुलिस ने मंगलवार की दोपहर एक महिला से दुष्कर्म करने के मामले में गिरफ्तार किया था, जो 15 घंटे में ही पुलिस की गिरफ्त से अदालत में पेश करने से पहले ही फरार हो गया था।
पुलिस वीरवार को सारा दिन अपनी सुरक्षा चूक के कारणों का पता लगाने में लगी रही और सीसीटीवी फुटेज व अन्य सबूतों को जुटाने के बाद उनकी फोरेंसिक जांच करवाने में लगी रही है। वहीं थाना की दो टीमों के साथ सीआईए एक व दो की टीम भी उसकी तलाश में अलग-अलग स्थानों पर दबिश देती रही। पुलिस अभी तक यह स्पष्ट नहीं कर पा रही है कि आरोपी शहर में ही या किसी दूसरे राज्य व जिले में निकल गया है। इसके लिए पुलिस बुधवार व वीरवार को रेलवे स्टेशन से लेकर बस अड्डा व टैक्सी स्टैंड के सीसीटीवी व उसके पुराने रिकार्ड को खंगालने में लगी रही। पुलिस इसे लेकर किसी भी कर्मी की जिम्मेदारी तय नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन

थाना के सूत्रों के अनुसार थाना प्रभारी जगदीश टामक ने मामले की जांच अधिकारी महिला उप निरीक्षक व एक सिपाही सहित एक होमगार्ड पर लापरवाही बरतने पर एसपी नीतीश अग्रवाल को पत्र लिखा है। वहीं थाना प्रभारी निरीक्षक जगदीश टामक ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए चार टीमें गठित की गई हैं और उसके पुराने रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


एसपी बोले, जल्द कर लिया जाएगा काबू जांच जारी
एसपी नीतीश अग्रवाल का कहना है कि आरोपी को जल्द तलाश कर लिया जाएगा। इसमें किसकी लापरवाही रही, यह जांच की जा रही है। अभी थाना पुलिस अपने स्तर पर लापरवाही तय कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद जांच के आधार पर लापरवाही बरतने वाले कर्मचारी पर कार्रवाई की जाएगी। आरोपी पर चोरी आदि के कई अन्य मामले कुरुक्षेत्र व पंजाब में है, जिनका डाटा जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें