फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिहोवा में रेलवे लाइन बिछा गंगा, यमुना व सरस्वती का संगम करने का प्रस्ताव जल्द होगा तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा से यमुनानगर तक रेलवे लाइन बिछाकर गंगा, यमुना व सरस्वती का संगम करने का प्रस्ताव जल्द तैयार होगा। इस बरसों पुरानी का प्रस्ताव जल्द ही रेलवे मंत्री को भेजा जाएगा। हालांकि इस मांग को कुरुक्षेत्र लोकसभा सांसद नायब सैनी लोकसभा में उठा चुके है। अब इस प्रस्ताव को तैयार करके केंद्रीय रेलवे मंत्री को सौंपेगा जाएगा। वहीं सांसद नायब सैनी की ओर से धर्मनगरी कुरुक्षेत्र को दूसरी धर्मनगरी हरिद्वार व गुलाबी नगर जयपुर से जोड़ने के लिए ट्रेन चलाने, पटियाला से कैथल तक वाया गुहला-चीका और सीवन करीब 80 किलोमीटर रेल लाइन बिछाने व रेलवे स्टेशन का नाम बदलने का प्रस्ताव रेल मंत्री को भेजा गया है। सांसद नायब सैनी ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से विशेष अनुरोध किया है कि कुरुक्षेत्र से बहुत से लोग रेवाड़ी, नारनौल, रींगस और जयपुर की यात्रा करते है, लेकिन कुरुक्षेत्र और जयपुर के मध्य सीधा रेल यातायात न होने से यात्रियों परेशानी होती है। इसके लिए यात्रियों को दो से तीन ट्रेन बदलनी पड़ती है। देश के कोने-कोने से श्रद्धालु बाबा खाटू श्याम के दर्शन करने के लिए जाते है, मगर रेल यातायात न होने से लोगों की इच्छा पूरी नहीं हो रही है। उन्होंने मांग की है कि एक रेलगाड़ी चंडीगढ़ से जयपुर जो कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, अटेली, नारनौल और रींगस से होकर, चलाई जाए। कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में खंड ढांड स्थित पिहोवा रोड रेलवे स्टेशन का नाम ढांड रेलवे स्टेशन रखा जाए। वहीं कुरुक्षेत्र से मथुरा चलने वाली गाड़ी, जो सवा दो घंटे कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर खड़ी रहती है, उसका अंतिम स्टेशन कैथल कर दिया जाए ताकि कैथल के लोग भी सीधा मथुरा से जुड़ जाए। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री के समक्ष प्रस्ताव रखा कि बीकानेर, हिसार से हरिद्वार जाने वाली गाड़ी नंबर 14715 व 14717 बीकानेर से रोहतक होकर हरिद्वार वाया पानीपत, करनाल जाती है। इनमें पानीपत व करनाल से रोजाना औसतन पांच सवारियां ही जाती है, जिस कारण विभाग को भी नुकसान हो रहा है। अगर दोनों गाड़ियों का रुट बदलकर रोहतक से जींद, नरवाना, कलायत, कैथल, कुरुक्षेत्र कर दिया जाए। इन रूट से सैकड़ों सवारियां हरिद्वार जाती है मगर कोई भी गाड़ी सीधा हरिद्वार नहीं जाती है।
विज्ञापन

सांसद नायब सिंह सैनी ने जिला कैथल से वाया सीवन होकर पटियाला तक की दूरी मात्र 80 किलोमीटर है। यह क्षेत्र आजादी के 70 साल बाद आज भी रेल सेवा से वंचित है। मांग रखी है कि जिला कैथल से वाया सीवन होकर पटियाला तक रेल लाइन बिछाई जाए।
पिहोवा सरस्वती तीर्थ पर रोजाना सैकड़ों श्रद्धालु पितरों के अक्षय मोक्ष के लिए गतिकर्म व पिंडदान करने पहुंचते है। लोग अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार तथा वहां से पिहोवा सरस्वती तीर्थ आते है मगर पिहोवा रेलवे सेवा से वंचित है जबकि पिहोवा की बरसों पुरानी मांग है कि पटियाला से यमुनानगर तक वाया पिहोवा रेलवे लाइन बिछाकर रेलवे सेवा शुरू की जाए। इस सेवा के शुरू होने से गंगा, यमुना व सरस्वती का संगम होगा। यहां बता दें करनाल से यमुनानगर के बीच नई रेल लाइन परियोजना प्रस्तावित है। इस परियोजना से रंभा, इंद्री, लाडवा, रादौर व दामला को नए रेलवे स्टेशन मिलेंगे। इसे लेकर खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि इस मांग को लेकर सीएम मनोहर लाल व सांसद नायब सैनी से मुलाकात करेंगे। इस मांग को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उधर, सांसद सैनी ने कहा कि इस मांग को वह लोकसभा में उठा चुके है। अब किसी कारणवश यह मांग रेलवे मंत्री के पास नहीं भेजी जा सकी। इस प्रस्ताव को तैयार करने की कवायद शुरू हो चुकी है। इस प्रस्ताव को जल्द ही केंद्रीय रेलवे मंत्री के पास भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें