मॉडल टाउन के दशहरा ग्राउंड स्थित कार्यालय पर बैठक में उपस्थित पदाधिकारी व सदस्य।
यमुनानगर। मॉडल टाउन के दशहरा ग्राउंड स्थित कार्यालय पर सेंट्रल इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) की जिला तालमेल कमेटी की बैठक हुई। इसमें 26 नवंबर के जिला मुख्यालय पर होने वाले प्रदर्शन के लिए चर्चा की गई। साथ ही जिम्मेदारियां तय की गईं। पदाधिकारियों ने आह्वान किया गया कि कर्मचारी अधिक संख्या में प्रदर्शन में शामिल रहें।
बैठक में सीटू की जिला कमेटी का विस्तार कर 14 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। इसमें आशा वर्कर्स यूनियन से गुरिंद्र कौर को सीटू का कोषाध्यक्ष, आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन से रेखा सैनी, चौकीदार यूनियन से सुभाष व भवन निर्माण से राजवीर को सदस्य चुना गया। बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक शरबती ने की और संचालन सह-संयोजक सुनीता करेहड़ा ने किया। शरबती ने उपस्थित पदाधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि आशा व मिड डे मील कार्यकर्ताओं की ओर से 26 नवंबर को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया जाएगा। छह दिसंबर को राज्य में केंद्रीय मंत्रियों के आवास पर पड़ाव होगा। बैठक में किसान सभा से मास्टर प्यारेलाल, अजमेर, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान महिपाल सौदे, संजय कुमार, कविता शर्मा, राजेश कुमारी, मतलूब हुसैन, रामकरण, सुमन, सरोज, कैलाश, शालू, मीनाक्षी, मीना धीमान मौजूद रहे।