फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ए-प्लस-प्लस ग्रेड कुवि के साथ-साथ हरियाणा के लिए गर्व : बलजिंद्र

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा को सम्मानित करते हुए कैथल बार एसोसिएशन। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में मंगलवार को कैथल बार एसोसिएशन के प्रधान व 15 वकीलों के शिष्टमंडल ने कुवि को नैक द्वारा ए-प्लस-प्लस ग्रेड दिए जाने पर कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा को सम्मानित किया। कैथल बार एसोसिएशन के प्रधान अधिवक्ता बलजिंद्र मलिक व वकीलों के शिष्टमंडल ने कहा कि कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के अथक प्रयासों एवं कुशल नेतृत्व में कुवि हरियाणा की स्टेट यूनिवर्सिटीज में पहली नैक ए-प्लस-प्लस ग्रेड यूनिवर्सिटी बन चुकी हैं और कुलपति के नेतृत्व में ही कुवि में शिक्षा, शोध एवं अनुसंधान, नवाचार एवं खेल सहित सांस्कृतिक गतिविधियों के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान बनी है। उन्होंने कहा कि कुवि के साथ-साथ हरियाणा राज्य के लिए भी बडे़ गर्व का विषय है।
विज्ञापन

इस मौके पर बाल न्याय आयोग के सदस्य अरविंद खुलानिया, पूर्व प्रधान रणवीर, पूर्व प्रधान जिला उपभोक्ता फोर्म दीनानाथ अरोड़ा, कुका के निदेशक प्रो. अनिल मित्तल, प्रो. शुचिस्मिता, उपनिदेशक कंवल गर्ग, डॉ. रमेश सिरोही सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें