कुरुक्षेत्र। पे स्केल की मांग को लेकर अड़े जिलेभर के पटवारियों और कानूनगो को भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट का भी समर्थन मंगलवार को मिला। चढूनी गुट के किसान नेता टेक चंद ने अपने साथियों सहित पिछले 34 दिनों से पटवार भवन परिसर के बाहर धरना दे रहे पटवारियों और कानूनगो की मांगों को जायज बताते हुए समर्थन दिया।
दि पटवार कानूनगो एसोसिएशन के बैनर तले जिलेभर के 61 पटवारियों और 17 कानूनगो ने दिनभर पटवार भवन के परिसर में धरना देकर नारेबाजी की। हड़ताल के चलते पटवार कार्यालय खाली नजर आए, जिसके कारण लोगों को दिनभर भारी मुश्किलों का सामना करने पर मजबूर होना पड़ा। अब तक जिले में हड़ताल के चलते 4200 से ज्यादा रजिस्ट्रियां अटक चुकी हैं, जबकि फर्द, नकल, जाति प्रमाणपत्र, आय प्रमाणपत्र सहित कई अन्य काम भी पुरी तरह से प्रभावित हो रहे है। एसोसिएशन के पदाधिकारियों का कहना है कि प्रदेश सरकार पटवारियों और कानूनगो की मांग को लेकर गंभीर नहीं है। प्रदेश सरकार पटवारियों और कानूनगो का शोषण कर रही है। जब तक सरकार पटवारियों और कानूनगो की मांग को नहीं मानेगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
किसान यूनियनों का भी मिल रहा समर्थन : डॉ. साहब सिंह
एसोसिएशन के प्रधान डॉ. साहब सिंह का कहना है कि पे स्केल की मांग को लेकर पिछले 34 दिनों से पटवारियों और कानूनगो का संघर्ष जारी है। प्रदेश सरकार पटवारियों और कानूनगो की मांग को लेकर गंभीर नहीं है। जबकि पटवारियों और कानूनगो की मांग को लगातार किसान यूनियनों का समर्थन भी मिल रहा है। मंगलवार को भी भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट के किसान नेता टेक चंद ने धरना स्थल पर पहुंच कर समर्थन किया है। जब तक सरकार पटवारियों और कानूनगो की मांग को नहीं मानेगी जब तक काम का पूरी तरह से बहिष्कार रहेगा।
किसान यूनियन का हड़ताल को पूरी तरह से समर्थन : टेक चंद
भारतीय किसान यूनियन चढूनी गुट के किसान नेता टेक चंद का कहना है कि पटवारी और कानूनगो पिछले 34 दिनों से पे स्केल की मांग कर रहे हैं और उनकी मांग जायज भी हैं। प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के चलते पहले किसानों को भी आंदोलन करना पड़ा और अब सरकारी कर्मचारी भी आंदोलन का रास्ता देखना पड़ रहा है। प्रदेश सरकार जब तक पटवारियों और कानूनगो की पे स्केल की मांग नहीं मानेगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा और किसान यूनियन का पूरी तरह से समर्थन रहेगा।
कई बार चक्कर लगाने से हो रही परेशानी : गुरमीत कौर
गुरमीत कौर का कहना है कि वे अपनी पोती के लिए जाति प्रमाणपत्र बनवाने के लिए आई है। पटवारी के हड़ताल पर रहने के चलते काम नहीं बन पाया। पहले भी पांच चक्कर लगा चुकी हूं, लेकिन हड़ताल के खत्म न होने के कारण भारी परेशानी झेलनी पड़ रही हैं। जबकि स्कूल से भी जाति प्रमाणपत्र के लिए बार-बार फोन आ रहे हैं। हड़ताल के चलते भारी परेशानियों हो रही हैं, लेकिन कोई भी इस समस्या का समाधान नहीं कर रहा।
कुरुक्षेत्र। पे स्केल की मांग को लेकर धरना दे रहे पटवारियों और कानूनगो को समर्थन देने पहुंचे कि
कुरुक्षेत्र। पे स्केल की मांग को लेकर धरना दे रहे पटवारियों और कानूनगो को समर्थन देने पहुंचे कि
कुरुक्षेत्र। पे स्केल की मांग को लेकर धरना दे रहे पटवारियों और कानूनगो को समर्थन देने पहुंचे कि