संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। देवी लाल पार्क के निकट से सीआईए ने एक युवक को देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। अदालत से आरोपी विशाल उर्फ लाडी निवासी अमरगढ़ मझाडा को दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। आरोपी लाडी एक महीना पहले ही जिला जेल से जमानत पर आया था। सीआईए-एक के प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी टीम सेक्टर-2/3 कट के पास गश्त कर रही थी।
तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि विशाल उर्फ लाडी देसी कट्टा लेकर देवी लाल पार्क के पास घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर निगरानी शुरू कर दी। कुछ देर बाद टीम ने पार्क के पास घूम रहे एक युवक को शक के आधार पर काबू कर उससे पूछताछ की तथा उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से देसी कट्टा बरामद हुआ। आरोपी को अदालत के आदेश पर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
कुरुक्षेत्र। एलएनजेपी अस्पताल में बनाया गया आईसालेशन वार्ड। संवाद