कुरुक्षेत्र। शहीदों को श्रद्धांजलि देने के दौरान पूर्व सैनिक और कैडेट्स।विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग की ओर से रीइमेजिनिंग बिजनेस : इनोवेशन, इंक्लूजन एंड थ्राइव विषय पर दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया गया जिसका समापन वीरवार को हुआ। सम्मेलन का उद्देश्य व्यापार जगत में नवाचार, समावेशन और समृद्धि के नए आयामों पर चर्चा करना रहा।
समापन सत्र में प्रो. नवल किशोर (इग्नू), प्रो. कुलभूषण चंदेल (हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला), सीए जगजीत सिंह जग्स (चेयरपर्सन, एनआईआरसी, आईसीएआई) और श्री रमेश टामक (हेड कमर्शियल बिजनेस, चोलामंडलम एमएस जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड), प्रो. मोहिंदर चंद, प्रो. रमेश दलाल, प्रो. अनिल मित्तल जैसे विशेषज्ञ वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए। उन्होंने नवाचार, समावेशन, स्थिरता, नैतिकता और उत्तरदायित्व के महत्व पर विस्तृत रूप से चर्चा की।
सम्मेलन के दौरान नौ तकनीकी सत्र आयोजित किए गए जिनमें देश-विदेश के विशेषज्ञ वक्ताओं और शोधार्थियों ने व्यापार और वाणिज्य के विभिन्न पहलुओं पर अपने शोध प्रस्तुत किए। सम्मेलन के दौरान ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दो दिवसीय सम्मेलन का समापन सम्मेलन निदेशक प्रो. महाबीर नरवाल और आयोजन सचिव प्रो. अजय सुनेजा की ओर से आभार प्रकट करने के साथ हुआ।
प्रो. महाबीर नरवाल ने कहा कि सम्मेलन ने नवाचार और सहयोग की भावना को मजबूत किया और व्यापार और वाणिज्य के क्षेत्र में नए विचारों के आदान-प्रदान का सशक्त मंच प्रदान किया।
कुरुक्षेत्र। शहीदों को श्रद्धांजलि देने के दौरान पूर्व सैनिक और कैडेट्स।विज्ञप्ति