फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: टायर की दो मंजिला दुकान में लगी भीषण आग, डेढ़ घंटे में पाया काबू

Wed, 20 May 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
पिहोवा। आग लगने के बाद दुकान से उठता धुएं का गुब्बार। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिहोवा। शहर के कैथल रोड बाजार में मंगलवार को अचानक ही टायर की दो मंजिला दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरी तरह से भड़क गई, जिससे लाखों का नुकसान हुआ। दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और करीब डेढ़ घंटा कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया।
दोपहर के समय मां सरस्वती टायर र्वक्स नाम से स्थित दुकान से अचानक ही धुआं उठता दिखाई दिया और कुछ ही देर में आग की लपटें उठनें लगी। धुएं के गुब्बार निकलने लगे। दुकान पर काम कर रहे कर्मियों व दुकान संचालक भी दहशत में आ गए और बाहर निकल भागे। उन्होंने आग पर काबू करने का प्रयास भी किया लेकिन तब तक आग भड़क चुकी थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची तो वहीं पुलिस टीम भी पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को आसपास से हटाया तो वहीं बेहद मुश्किल से आग पर काबू पाया जा सका। आसपास के दुकानदार भी भयभीत हाे उठे और दुकानों से सामान समेटने लगे। संजय कुमार का कहना था कि आग शाॅर्ट सर्किट से लगने की आशंका है। उधर फायर कर्मी संदीप दीक्षित ने बताया कि दुकान में लाखों की दो मशीनें भी थी, जो जलकर राख हो गई। पूरा सामान जल गया तो दीवारों व छत को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

पिहोवा। आग लगने के बाद दुकान से उठता धुएं का गुब्बार। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें