फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: तीसरी मंजिल पर कार्य कर रहे राजमिस्त्री की पैड से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबैन। निकटवर्ती गांव रामनगर-156 में बिजनेस प्रोजेक्ट पर कार्य कर रहे बाबैन निवासी 47 वर्षीय जसबीर सिंह उर्फ संजू की पैड से गिरने से मौत हो गई। वे राज मिस्त्री का काम करते थे।
विज्ञापन

राजेश कुमार ने बताया कि उनके बड़े साले जसबीर सिंह उर्फ संजू राजमिस्त्री का कार्य करते थे। उन्होंने गांव रामनगर में डिंपल सैनी के एक व्यावसायिक स्थल पर कार्य लिया हुआ था। रोजाना की तरह शुक्रवार को सुबह जैसे ही जसबीर सिंह अन्य मजदूरों के साथ निर्माणाधीन बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर कार्य कर रहे थे, तब अचानक लैंटर का छज्जा नीचे गिर गया और पैड पर खड़े सभी लोग भी इस मलबे के साथ नीचे गिर गए।

जसबीर सिंह की पसली व टांगों पर गंभीर चोटें आईं और कुछ ही देर में उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही बाबैन थाना से निरीक्षक रामदिया मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा। उनकी तीन लड़कियां व छह साल का एक छोटा लड़का है। इस हादसे में अन्य मजदूर संदीप अली को भी गंभीर चोटें आई हैं, जो उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें