फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पैड टूटने से बिगड़ा संतुलन, तीसरी मंजिल से गिरा राजमिस्त्री, गई जान

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मृतक जोगिंदर सिंह।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। झांसा रोड स्थित चट्ठा कांप्लेक्स में निर्माण कार्य के दौरान एक राजमिस्त्री की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। पैड टूटने से संतुलन बिगड़ने के कारण यह हादसा हुआ। मृतक की पहचान गांव बिशनगढ़ निवासी जोगिंदर सिंह (40) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जोगिंदर सिंह चट्ठा कांप्लेक्स में एक भवन की तीसरी मंजिल पर बंधी पैड पर काम कर रहे थे। उनके साथ एक अन्य मजदूर भी निर्माण सामग्री पहुंचा रहा था। काम के दौरान अचानक पैड का एक हिस्सा टूट गया, जिससे दोनों का संतुलन बिगड़ गया। जोगिंदर सिंह तीसरी मंजिल से सिर के बल नीचे जा गिरे, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। उनके साथ मौजूद मजदूर का हाथ दूसरी मंजिल पर बंधी पैड में फंस गया और वह गिरने से बच गया। साथी मजदूरों ने जोगिंदर सिंह को खून से लथपथ हालत में लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर हालत के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका।

परिवार पर आर्थिक संकट
जोगिंदर सिंह अपने परिवार में इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। उनकी मौत से परिवार के सामने गहरा आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। वह अपने पीछे पत्नी तजिंदर कौर और दो बेटों अमनजोत सिंह व साहिबजोत सिंह को छोड़ गए हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिवार में मातम छा गया है।

कुरुक्षेत्र। मृतक जोगिंदर सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें