फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कांवड़ यात्रा के बीच कुरुक्षेत्र में सड़क मरम्मत से यातायात बाधित

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। शहर में ओवरब्रिज के निकट रोड पर पैच वर्क करते विभाग के कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बरसाती सीजन शुरू होते ही शहर की सड़कों पर बने गड्ढे अधिकारियों को याद आने लगे हैं। सावन में कांवड़ यात्रियों की आवाजाही चरम पर होने के बावजूद बदहाल मार्गों की सुध ली जा रही है।
विज्ञापन

रेलवे ओवरब्रिज से लगते शहर के मुख्य मार्ग पर कांवड़ यात्रियों की भीड़ थी। इसी दौरान सड़क पर पैचवर्क करने के लिए कारीगर, मशीन और ट्रैक्टर खड़े कर दिए गए। इससे सड़क सुधारने के बजाय यातायात व्यवस्था प्रभावित होती दिखी। मार्ग से गुजरने वाले मुसाफिरों को बचते-बचाते काफी परेशानी हुई। सावन में बड़ी संख्या में कांवड़ यात्री इस मार्ग से गुजर रहे हैं। सड़क पर पैचवर्क मशीन और ट्रैक्टर खड़े होने से यातायात के लिए जगह कम हो गई। कांवड़ियों के जत्थे और सामान्य यातायात के कारण वाहन चालकों को निकलने में दिक्कत झेलनी पड़ी। मुसाफिरों का कहना था कि सड़क की मरम्मत पहले हो जाती तो यह परेशानी नहीं झेलनी पड़ती। पैचवर्क के नाम पर रास्ते में अस्थायी मरम्मत की जा रही है। राहगीरों की मांग है कि सिर्फ गड्ढे भरने की बजाय सड़क की पक्की मरम्मत कराई जाए। उनका तर्क है कि सीलन में किए पैच कुछ समय बाद ही फिर उखड़ने लगते हैं।


यात्रियों और चालकों ने उठाए सवाल
यात्रियों और वाहन चालकों ने सड़क मरम्मत के समय पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि बरसात और कांवड़ यात्रा के दौरान काम शुरू करने से परेशानी बढ़ी है। सुरजीत, रमेश, विजय, राकेश, संजय और विक्रम सहित कई चालकों ने यह बात कही। उनका कहना था कि अधिकारियों को सड़क की बदहाली की जानकारी पहले से थी। इसके बावजूद काम गलत समय पर शुरू किया गया। सड़क की मरम्मत ऐसे समय होनी चाहिए थी, जब यातायात का दबाव कम हो। कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए बेहतर व्यवस्था करनी चाहिए थी। सड़क पर उपकरण खड़े करने से बचना चाहिए था।
विज्ञापन



एक्सईएन बोले- जानकारी नहीं, एसडीओ को पता होगा
लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन ऋषि सचदेवा से पूछा गया कि बारिश के दिनों में पैच वर्क किया जा रहा है। इससे पहले भी किया जा सकता था तो उन्होंने कहा कि शहर के मुख्य मार्ग पर पैच वर्क के बारे में जानकारी नहीं है। यह एरिया एसडीओ चरणजीत के अंडर आता है। इस बारे में उन्हें ही बेहतर पता होगा।

कुरुक्षेत्र। शहर में ओवरब्रिज के निकट रोड पर पैच वर्क करते विभाग के कर्मचारी। संवाद

कुरुक्षेत्र। शहर में ओवरब्रिज के निकट रोड पर पैच वर्क करते विभाग के कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें