फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: धर्मनगरी में आज दिखाई देगा संस्कृति का महाकुंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के जरिए आज बुधवार से धर्मनगरी में देश की संस्कृति का महाकुंभ दिखाई देगा। इसमें 20 राज्यों और चार केंद्र शासित राज्यों से 283 युवतियां व 317 युवक सहित 600 युवा अपने-अपने प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत के झरोखों को रखेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ खेल मंत्री गौरव गौतम सुबह 11 बजे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय सभागार में करेंगे।
विज्ञापन


हरियाणा कौशल विकास एवं प्रौद्योगिकी प्रशिक्षण विभाग के निदेशक कैप्टन मनोज कुमार ने मंगलवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में पत्रकारों से चर्चा की और कहा कि कार्यक्रम की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। इससे पहले निदेशक मनोज कुमार, उपायुक्त नेहा सिंह ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सभागार के साथ-साथ अन्य स्थानों पर कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। निदेशक कैप्टन मनोज कुमार ने कहा कि युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग हरियाणा, हरियाणा कौशल विकास एवं प्रौद्योगिकी प्रशिक्षण विभाग के तत्वाधान में यह कार्यक्रम एक भारत श्रेष्ठ भारत विविधता में एकता का महाकुंभ की थीम पर आधारित है।
कार्यक्रम में 23 से 25 तक सुबह से लेकर सायं तक विचार गोष्ठियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, ज्ञानवर्धक व्याख्यान आयोजित किए जाएंगे। इन विद्यार्थियों के लिए ठहरने, यातायात, खाने-पीने की व्यवस्था के साथ-साथ, एसी बसों का प्रबंध किया गया है। इन विद्यार्थियों को कुरुक्षेत्र के धार्मिक और पर्यटन स्थलों के दर्शन भी करवाएं जाएंंगे। 25 जुलाई को समापन समारोह पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचेेंगे। कार्यक्रम में केडीबी प्रशासन के माध्यम से प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।
विज्ञापन

बॉक्स
24 राज्यों से 600 युवा पहुंचेंगे गीता स्थली कुरुक्षेत्र में
कैप्टन मनोज ने कहा कि 600 युवाओं में 283 महिला और 317 पुरुष शामिल है। अरुणाचल प्रदेश से 26, बिहार से 13, गोवा से 28, गुजरात से 42, मेजबान हरियाणा से 50, हिमाचल प्रदेश से 27,झारखंड से 25, कर्नाटक, केरला, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मेघालय, नागालैंड, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा, जम्मू व कश्मीर, लद्दाख, पांडिचेरी से 25-25, पंजाब से 31, राजस्थान से 31, उत्तर प्रदेश से 23, दादरा नगर हवेली से 27 प्रतिभागी पहुंचेंगे। इसके अलावा कुल 25 नोडल अधिकारी जिसमें आठ महिला अधिकारी शामिल है की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन


बॉक्स
आज इस तरह चलेगा कार्यक्रम
- सुबह 10 बजे से 10:30 तक कार्निवल परेड।
- सुबह 11 बजे से एक बजे तक उद्घाटन।
- सायं तीन बजे से 3:30 मिनट तक विशेषज्ञों द्वारा युवाओं के लिए भाषण
- सायं 4:30 बजे से पांच बजे तक स्किल डेवलपमेंट पर आधारित लघु फिल्में
- सायं पांच से सात बजे तक सांस्कृतिक कार्यक्रम
- सायं 7:30 बजे से 8:40 तक ज्योतिसर लाइट एंड साउंड का अवलोकन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें