फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: धर्मनगरी में पहले नवरात्र पर निकाली जाएगी भव्य शोभायात्रा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में 22 से नवरात्र उत्सव की धूम होगी जिसके लिए श्रद्धालुओं में उत्साह दिखाई देने लगा है। शहर में मुख्य आयोजन प्रदेश के एकमात्र श्री देवीकूप मां भद्रकाली मंदिर में होगा। यहां तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। तय कार्यक्रम अनुसार शोभायात्रा में विभिन्न धार्मिक झांकियां लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेंगी और 5100 कलश धारी महिलाएं इसमें हिस्सा लेंगी। शोभायात्रा का शहर के विभिन्न स्थानों पर गुजरने पर लोगों की ओर से स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन


22 से व अंतिम नवरात्र तक मंदिर परिसर में मां के दर्शन के दिए श्रद्धालुओं की भीड़ रहेगी। मंदिर में 30 को श्री दुर्गाष्टमी पर भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा जिसमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। इसके साथ अष्टमी पर मंदिर में होने वाली भव्य मनमोहक आतिशबाजी से लोगों को अद्भुत दृश्य का अनुभव मिलेगा। साथ ही फिल्मी जगत की जानीमानी हस्तियां मां की महिमा का गुणगान करेंगी।

कुरुक्षेत्र। श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें