फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रत्नावली में दिखाई देगी स्वदेशी स्वावलम्बन एवं आत्मनिर्भर भारत की झलक

Tue, 22 Oct 2024 06:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 25 अक्तूबर से चार दिवसीय राज्य स्तरीय रत्नावली महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं की ओर से स्व-निर्मित सामान की 50 से अधिक स्टाॅल लगाई जाएगी। ये स्टार्टअप इंडिया की बड़ी पहल होगी, जिसके साथ ही स्वदेशी स्वावलम्बन एवं आत्मनिर्भर भारत की झलक दिखाई देगी।
विज्ञापन

इस महोत्सव में जहां हरियाणावी कलाकार छह मंचों के माध्यम से हरियाणवी लोक संस्कृति के विविध आयामी रंग प्रस्तुत करेंगे। वहीं छात्र-छात्राएं अपने हाथ से बनाई हुई विषय वस्तुओं की बिक्री कर रत्नावली महोत्सव में मुनाफा कमाएंगे। इसके साथ ही हरियाणवी खान-पान की प्रस्तुति भी दी जाएगी, ताकि युवा अपने प्रदेश के व्यंजनों को जान सकें। ये जानकारी लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने दी। उन्होंने बताया रत्नावली महोत्सव भारत में ही प्रसिद्ध नहीं है बल्कि इसकी धाक पूरे विश्व में है। उन्होंने कहा कि रत्नावली टीम से जुड़े हुए अनेक छात्र -छात्राएं आज विदेशों में हैं ।समारोह की शुरुआत हरियाणा में लुप्त हो चले लूर नृत्य से होगी। वहीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के दौरान हरियाणवीं गीतों पर नृत्य और रागिनी की प्रस्तुति दी जाएगी।

बॉक्स
हरियाणवी संस्कृति के संरक्षण में अहम भूमिका निभा रहा विश्वविद्यालय
कुलपति प्रो सोमनाथ सचदेवा का कहना है कि विश्वविद्यालय ने हरियाणवी संस्कृति के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर 32 से अधिक लोक सांस्कृतिक विधाओं को बचाकर रत्नावली के माध्यम से मंच प्रदान किया है। केयू पर्यटन विभाग, गृह विज्ञान विभाग, आईआईएचएस आदि संस्थानों के छात्र-छात्राएं रत्नावली क्राफ्ट मेले में विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे। उन्होंने कहा कि चार दिन तक चलने वाले इस मेले में हरियाणवी संस्कृति के विविध स्वरूप देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन



बाॅक्स
-
रत्नावली टीम संभालेगी समारोह की कमान

युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक प्रो. विवेक चावला एवं उपनिदेशक डाॅ. गुरचरण सिंह ने बताया कि रत्नावली समारोह में लगभग 150 छात्र-छात्राओं की रत्नावली टीम तैयार की गई है। इस टीम के लिए विभाग की ओर से विशेष टी-शर्ट भी तैयार की गई है। इस टीम में भाग लेने वाले विश्वविद्यालय के विद्यार्थी छह मंचों पर होने वाले सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की व्यवस्था को देखेंगे। इसके साथ ही एनएसएस एवं यूथ रेडक्राॅस की ओर से स्टॉल भी स्थापित किए जा रहे हैं जिनकी कमान भी रत्नावली टीम के हाथों में होगी।


बाॅक्स

देसी घी का चूरमा, खीर, जलेबी, देशी हलवा सहित हरियाणवी व्यंजन परोसे जाएंगे

केयू टूरिज्म विभाग के अध्यक्ष प्रो. मोहिन्द्र चांद ने बताया कि विभाग के विद्यार्थी रत्नावली समारोह में हरियाणवी खान-पान की व्यवस्था करेंगे जिसमें देसी घी का चूरमा, खीर, जलेबी, देशी हलवा सहित हरियाणवी व्यंजन पर्यटकों के लिए उपलब्ध रहेंगे। उधर गृह-विज्ञान विभाग की अध्यक्ष प्रो. तरविन्द्रजीत कौर ने बताया कि विभाग की ओर से देशी चॉकलेट, मिलेट्स का स्टॉल एवं गोल गप्पा का स्टाॅल स्थापित किया जाएगा। आईआईएचएस की प्राचार्या प्रो. रीटा दलाल ने बताया कि गृह विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों की ओर से देशी मिलेट्स एवं खान-पान की विषय वस्तुओं का स्टाॅल स्थापित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें