फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: लाडवा में पे रोल पर तैनात एक फायर कर्मी को नौकरी से हटाया, कर्मियों ने फूंकी आदेशों की प्रतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मांगों के समर्थन में हड़ताल पर चल रहे कर्मचारियों पर अब दमकल विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। लाडवा में पे रोल पर तैनात एक फायर कर्मचारी को नौकरी से हटाने के आदेश जारी किए गए हैं। इसके विरोध में कर्मचारियों ने आदेशों की प्रतियां फूंककर रोष जताया। विभाग की ओर से हड़ताल पर चल रहे 39 कर्मचारियों को तीन सितंबर सुबह नौ बजे तक ड्यूटी पर लौटने का अल्टीमेटम दिया गया है। विभाग की सख्ती के बाद हड़ताल पर बैठे कर्मचारी भी अब आगे की रणनीति बनाने में जुटे रहे। हालांकि बुधवार शाम तक कोई भी कर्मचारी ड्यूटी पर नहीं लौटा।
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। विभाग की ओर से एक कर्मचारी को हटाने की कार्रवाई किए जाने से कर्मचारियों में रोष और भी गहरा गया है। सरकार उनकी जायज मांगों को माने जाने की बजाय आंदोलन को कमजोर करने में लगी है।

सरकार के आदेश का करना होगा पालन : संदीप कुमार
जिला फायर अधिकारी संदीप कुमार का कहना है कि पूरे प्रदेश में सरकार ने हड़ताल पर चल रहे पे रोल के 10 कर्मचारियों को बर्खास्त किया है जबकि 12 नियमित कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया है। बर्खास्त कर्मियों में एक लाडवा में तैनात कर्मी भी शामिल है। कर्मचारियों को सरकार के आदेश का पालन करना होगा। विभाग की ओर से जारी आदेश का सर्कुलर जारी किया जा चुका है, जिसमें सभी कर्मियों को तीन सितंबर सुबह नौ बजे तक का अल्टीमेटम दिया गया है। इसके बाद अगली कार्रवाई विभाग कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें