फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: किसान ने गन्ने की पैदावार में बनाया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। बूढ़ा गांव के किसान कुलदीप सिंह ने गन्ने की खेती में राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित राष्ट्रीय शर्करा संस्थान ने उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने प्रति हेक्टेयर 1365 क्विंटल गन्ने की पैदावार का रिकॉर्ड बनाया है।
विज्ञापन

देशभर के 13 प्रगतिशील किसानों में हरियाणा से दो किसान शामिल थे। कुलदीप सिंह को यह सम्मान आधुनिक कृषि तकनीकों और मशीनों के उपयोग से मिला। उन्होंने सरस्वती शुगर मिल, यमुनानगर के सहयोग से यह पैदावार हासिल की। कानपुर में सांसद रमेश अवस्थी और राष्ट्रीय शर्करा संस्थान की निदेशक सीमा ने कुलदीप सिंह को सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें