फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ठोल में आज आयोजित होगी जिला स्तरीय कृषि कार्यशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा आज गांव ठोल में एक जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला आत्मा स्कीम (अनुसूचित जाति) के अंतर्गत प्रात: 11 बजे से स्टेडियम नजदीक राजकीय स्कूल गांव ठोल में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डा. गिरीश नागपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य किसानों को फसल अवशेषों के वैज्ञानिक एवं पर्यावरण अनुकूल प्रबंधन के प्रति शिक्षित करना है। इसके साथ-साथ कार्यशाला के माध्यम से किसानों को पराली जलाने से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जाएगा तथा विभाग की अन्य कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी भी साझा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें