लाडवा। मुख्यमंत्री नायब सैनी को पुष्प गुच्छ भेंट करते अनाजमंडी के व्यापारियों के शिष्टमंडल। विज
लाडवा। अनाज मंडी के व्यापारियों के शिष्टमंडल ने मुख्यमंत्री नायब सैनी से भेंट करके बाबैन मार्केट कमेटी के नवनिर्वाचित चेयरमैन जसविंद्र जस्सी और अनाज मंडी प्रधान व वाइस चेयरमैन जगदीश ढींगरा की नियुक्ति पर आभार जताया। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी को पुष्प गुच्छ भेंट करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार किसानों, आढ़तियों व व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए लगातार कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी उन्हें नव निर्वाचित पद की बधाई दी और विश्वास जताया कि वे अपने पद की जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा व पारदर्शिता के साथ निभाएंगे।
इस अवसर पर चेयरमैन जसविंद्र जस्सी और प्रधान जगदीश ढींगरा ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि वे मंडी क्षेत्र के विकास, किसानों की सुविधाओं में सुधार और पारदर्शी खरीद व्यवस्था को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने कहा कि मंडी को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान अनाज मंडी प्रधान व वाइस चेयरमैन जगदीश ढींगरा ने अनाजमंडी का क्षेत्र छोटा पड़ने की दिक्कत को देखते हुए एक्सटेंशन मंडी के बारे में व मंडी से पानी की निकासी की समस्या रखी और मुख्यमंत्री ने कहा कि वे उनकी समस्या से परीचित है और जल्द ही समस्याओं का निवारण किया जाएगा।
लाडवा। मुख्यमंत्री नायब सैनी को पुष्प गुच्छ भेंट करते अनाजमंडी के व्यापारियों के शिष्टमंडल। विज