फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव बजीदपुर में सरपंच पद का एक दावेदार

Sun, 20 Sep 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
एक तरफ जहां पंचायत चुनाव में जीत के लिए दावेदारों के बीच कशमकस चल रही है वहीं दूसरी ओर लाडवा ब्लॉक के गांव बजीदपुर में सरपंच पद के लिए केवल एक ही व्यक्ति बलकार सिंह ने नामांकन दाखिल किया है। ग्रामीणों ने भी सर्वसम्मति से उनका समर्थन किया है।
विज्ञापन


शनिवार को नामांकन के दिन भी सारा गांव एकजुट दिखा। किसी भी गांव के सदस्य ने सर्वसम्मति से बने सरपंच का विरोध नहीं किया। ग्रामीण सुरजीत सिंह, रणदीप सिंह, जरनैल सिंह, राम निवास ने बताया कि सरपंच के चुनाव के लिए कोई शराब और पोस्टर नहीं बटे हैं। इस वक्त सरपंच पढ़ा लिखा है, जिससे गांव का विकास ज्यादा होगा। वहीं नामांकन भरने पहुंचे बलकार सिंह ने बताया कि उनका मकसद केवल विकास कराना रहेगा।

लाडवा विधानसभा से विधायक पवन सैनी ने बताया कि वे अपने हलके के लोगों को बधाई देते है जिन लोगों ने सर्वसम्मति से सरपंच को चुना है। इसके अलावा इस गांव को सरकार द्वारा ज्यादा सुविधाएं दी जाएंगी। चुनाव अधिकारी रामनिवास ने बताया कि इस गांव में सरपंच का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया है। गांव में शनिवार को अंतिम दिन केवल एक ही व्यक्ति ने नोमिनेशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें