फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नौ बोतल शराब के साथ एक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। पुलिस ने अवैध रूप से शराब बेचने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी चमन लाल निवासी गलेडवा के कब्जे से नौ बोतल शराब बरामद हुई। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि थाना सदर पिहोवा पुलिस टीम गुमथला गढू गांव के पास गश्त कर रही थी तभी टीम को सूचना मिली कि चमन लाल अपने मकान में अवैध शराब निकाल रहा है। सूचना पर पुलिस ने मकान में दबिश देकर चमनलाल को उसके घर से काबू कर लिया। आरोपी के घर से नौ बोतल अवैध शराब कच्ची बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना सदर पिहोवा में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन




ट्रांसफार्मर से सामान चुराने के दो आरोपी गिरफ्तार
कुरुक्षेत्र। छह महीने खेतों से ट्रांसफार्मर का सामान चुराने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी खेम सिंह निवासी कुतुबपुर और शिव कुमार उर्फ गोविंदा निवासी देवापुर जिला बुलंदशहर जेल में ही बंद थे। थाना केयूके में दर्ज शिकायत में राजकिशन निवासी फतुहपुर ने बताया था कि उसके खेत से 30-31 मई की रात को चोर ने 16 केवीए ट्रांसफार्मर का सामान चुराकर फरार हो गए थे। शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी खेम सिंह और शिव कुमार को प्रोडक्शन वारंट पर दोनों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की वारदात को कबूल किया। बाद में आरोपियों को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें